फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four died in road accidents, condition of two was critical

Firozabad News: सड़क हादसों मेें चार की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four died in road accidents, condition of two was critical
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दाेनों को आगरा रेफर कर दिया है। संबंधित थानों की पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

घटना-एक
थाना रजावली के गांव पहाड़पुर निवासी लोकेश (24) की शादी दो साल पहले नारखी के गांव बिदरखा में हुई थी। उस पर एक बेटी है। सोमवार को सुबह अपने गांव के ही दोस्त के साथ अपनी ससुराल बिदरखा गया था। जहां से रात के समय दोनों वापस लौट रहे थे। तभी जवापुर जलेसर रोड थाना रजावली पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


घटना-दो

थाना रसूलपुर के हसरफगंज निवासी सलमान (22) सोमवार रात को घर से आगरा शादी में जाने की कहकर बाइक से निकला था। थाना टूंडला के राजा का ताल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के भाई नासिर ने बताया कि सलमान बाइक से आगरा शादी में जा रहा था। रिश्तेदारी में शादी थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना तीन

थाना मटसेना के गांव सौरामगढ़ी निवासी गौरव (28) पिता के साथ खेती करने के साथ ही गाड़ी चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। मंगलवार को वह अरांव थाना क्षेत्र स्थित खेत पर था, जबकि पिता लोडर वाहन लेकर सड़क पर खड़े हुए थे। उन्होंने बेटे को फोन कर लोडर वाहन ले जाने के लिए बुलाया। जब बेटा गौरव खेत से लोडर वाहन लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार आए अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।


घटना चार

थाना रसूलपुर के दुर्गानगर निवासी रंजीत (25) की शादी दो साल पहले हुई थी। वह गोदाम में मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपनी ननिहाल थाना रजावली के गांव मोहम्मदी गया था। उसके साथ उसका दोस्त अर्जुन निवासी दुर्गानगर भी था। दोनों वापस लौट रहे थे। तभी पचोखरा के गांव कोटकी के पास सामने से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। घटना में पीछे बैठा अर्जुन दूर जा गिरा, जबकि रंजीत सड़क पर सिर के बल गिरा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रंजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अर्जुन को आगरा रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed