{"_id":"61f6cee97aa38e3dcc28bcaa","slug":"fortuner-riders-caught-a-vehicle-thief-two-absconding-firozabad-news-agr522765436","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्च्यूनर सवारों ने एक वाहन चोर दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्च्यूनर सवारों ने एक वाहन चोर दबोचा, दो फरार
विज्ञापन
शिकोहाबाद। हाईवे पर आरौंज चौराहे के पास फार्च्यूनर कार में सवार लोगों ने कार सवार चोरों का पीछा करके एक को दबोच लिया। कार सवार दो चोर भाग गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई।
शनिवार देर शाम एक कार का फॉर्च्यूनर सवार फिरोजाबाद से पीछा करते हुए आ रहे थे। आरौंज चौराहे के पास कार सवार ने कार को पेट्रोल पंप पर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर रहे फॉर्च्यूनर कार सवारों ने कार को कट मार दिया। जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इसी दौरान फॉर्च्यूनर कार में सवार चार लोगों ने नीचे उतरकर कार सवार को पकड़ लिया और उसे फॉर्च्यूनर में डालकर फरार हो गए।
लोगों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार को उठाकर पेट्रोल पंप के पास खड़ा करवा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि कार में तीन वाहन चोर थे। फॉर्च्यूनर कार में सवार ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक थे। उन्होंने चोरों के खिलाफ पांच मुकदमे में दर्ज कराए हैं। चोरों ने अब तक पांच ट्रक को चोरी कर कटवा दिया है। ट्रांसपोर्टर उनकी तलाश में थे। उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि चोर के दो भाग निकले। उन्होंने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच चल रही है।