फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   former MLA grandson killer arrested by police

UP: पूर्व विधायक के पाैत्र की हत्या...पत्नी से मिलता था वो, इसलिए कार से कुचलकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 06:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पूर्व  विधायक के पाैत्र की हत्या में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या करने का महिला पार्टनर के पति पर आरोप है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदनामी के चलते उसने युवक की हत्या की।

 

विज्ञापन
former MLA grandson killer arrested by police
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक अप्रैल की रात पूर्व विधायक के पौत्र की सरेराह कार से कुचलकर हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शिवम खुद को दुकान में हिस्सेदार बताता था। वह जबरन दुकान और उसके घर आता था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसका वह फायदा उठा रहा था। इसी के चलते उसने शिवम की हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला निवासी शिवम यादव (35) की एक अप्रैल की रात दुकान बंदकर घर जाते समय कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने योगेंद्र, भूरी, मुनीम, राजू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने कोटला रोड कुशवाह मार्केट निवासी योगेंद्र कुमार को बृहस्पतिवार को सनक सिंह के भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के पास शिवम आता था। मेरी कपड़े की दुकान पर पत्नी बैठती थी। शिवम भी आकर बैठ जाता था और लोगों से कहता था कि दुकान में मेरी पार्टनरशिप है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पत्नी और मेरे बीच में दो तीन मुकदमे दबरई कोर्ट में चल रहे हैं। शिवम की वजह से मोहल्ले में मेरी बदनामी हो रही थी। ऐसे में उसने शिवम की हत्या कर दी।

पुलिस की पूछताछ में बच गए तीनों आरोपी
पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार के बाद पूछताछ की तो उसने हत्या का कारण बताया। साथ ही उसने बताया कि शिवम की बाइक में टक्कर मारते समय वह कार में अकेला ही था। उसके साथ कोई भी नहीं था। अब पुलिस अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार करती है या नहीं यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed