Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former MLA grandson crushed to death by car in front of father

UP: पूर्व विधायक के नाती की हत्या...पिता के सामने कार से कुचला, पार्टनर के पति ने इसलिए की खाैफनाक घटना

Wed, 02 Apr 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

दुकान के विवाद में पूर्व विधायक के नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता का कहना है कि उनके सामने बेटे को हमलावरों कार से कुचलकर मार डाला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
Former MLA grandson crushed to death by car in front of father
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा के पूर्व विधायक के नाती की कपड़ा व्यापारी की कार से कुचल कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की मानें तो दुकान के विवाद में कार से कुचलकर उसके पुत्र की हत्या की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन


 
Trending Videos

दक्षिण थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला निवासी शिवम यादव (35) की रिंकी नाम की महिला के साथ कोटला रोड स्थित कपड़े की दुकान में साझेदारी थी। चर्चा है कि महिला का पति योगेंद्र से विवाद चल रहा था। योगेंद्र साथी भूरा, मुनीम और राजू के साथ कई बार दुकान पर आकर धमकी दे चुका है। मंगलवार रात चारों फिर से दुकान पर पहुंचे। यहां जमकर बहस होने लगी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही शिवम दुकान के ताले लगाकर घर जाने लगा। सत्कार टाकीज कोटला रोड के सामने योगेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर उसको कार से टक्कर मार दी। इसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिरकर कराहने लगा। आरोपियों ने दोबारा शिवम के ऊपर कर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक
 
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पिता अशोक यादव की तहरीर पर योगेंद्र, भूरी, मुनीम, राजू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

पूर्व विधायक ददाजू का नाती था मृतक
पिता अशोक यादव ने बताया कि वह खुद बेटे के साथ दुकान से घर आ रहे थे। तभी योगेंद्र ने अपने भाई मुनीम, राजू और साथी भूरी सिंह के साथ मिलकर कार से कुचलकर पुत्र शिवम की हत्या कर दी। शिवम रिश्ते में भाजपा के पूर्व विधायक रहे रामकिशन ददाजू का नाती था।

 

अस्पताल में ही महिला पार्टनर से भिड़ गए परिजन
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे। जहां काफी देर तक हंगामा करने के बाद मृतक के परिवार की महिलाओं ने शिवम की पार्टनर रिंकी पर आरोप लगाते हुए उससे धक्का-मुक्की और खींचतान भी कर दी। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed