फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former Metropolitan Police chief SP beaten

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने पीटा

Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Former Metropolitan Police chief SP beaten
एससएसपी से तमाचा पड़ने के बाद रोते पूर्व महानगर अध्यक्ष।
कठफोरी में गुरुवार को शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव को गाड़ी में कागज देने पहुंचे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर का एसएसपी से तीखी नोकझोंक हो गई। इस पर एसएसपी ने उनकों थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी राठौर को पीटते हुए ले जाकर गाड़ी में डाल दिया। इस पर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस के कब्जे से राजकुमार राठौर को छुड़ा लिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिसकर्मियों के साथ खूब हाथापाई भी हुई। इसमें एक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।
विज्ञापन

कठफोरी पर राजकीय आईटीआई केंद्र और अन्य योजनाओं का शिलान्यास करने सपा के सांसद रामगोपाल आए थे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रामगोपाल यादव जब जाने के लिए गाड़ी में बैठने को हुए तभी मीडिया के लोग उनसे बातचीत करने पहुंच गए। इस बीच भीड़ में जेबकट आने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। रामगोपाल यादव की गाडी जैसे ही आगे बढ़ने को हुई तभी सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर उनको एक कागज देने के लिए आगे बढे़। इस पर एसएसपी हिमांशु कुमार ने उन्हें रोक दिया। इस पर उनकी एसएसपी से तीखी नोकझोंक हो गई। राठौर का आरोप है कि एसएसपी ने उनको थप्पड़ मार दिया। साथी पुलिसकर्मी उन्हें खींच कर ले गए। राठौर को पिटता देख सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू और अन्य कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी की तरफ दौड़े। विधायक हरिओम यादव भी पहुंच गए। सभी ने पुलिस की गाड़ी से राजकुमार राठौर को खींच लिया। एमएलसी डा. दिलीप यादव, अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट के नेता अंशुल विक्रम सिंह, कल्लू गुर्जर भी यहां पहुंच गए। साथ ही नारेबाजी करने लगे। इसी बीच एक दरोगा के साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथापाई भी कर दी। मामला बढ़ता देख डीएम राजेश प्रकाश ने हस्तक्षेप किया और आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं को शांत किया। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष छोटू अपनी गाड़ी में बैठा कर राजकुमार राठौर को शिकोहाबाद ले आए। उधर, सपा महासचिव रामगोपाल यादव की गाड़ी आगे बढ़ते ही एससपी हिमांशु कुमार भी अपनी गाड़ी के उनके साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

सयुस अध्यक्ष एसएसपी से मिलने पहुंचे
फीरोजाबाद। जिले में आयी मुलायम सिंह यादव संदेश यात्रा भी जुड़ गई। शहर से यात्रा जैसे ही पार्टी कार्यालय पर पहुंची। यहां यात्रा लेकर आए सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के पास पूर्व महानगर अध्यक्ष राज कुमार राठौर पहुंच गए। राठौर ने विकास यादव को बताया कि पुलिस ने उन्हें पीटा है। इसके बाद विकास यादव और सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी आवास पर पहुंच गए। एसएसपी आवास से बाहर आने के बाद कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बातचीत के दौरान सयुस अध्यक्ष विकास यादव की बात को एसएसपी द्वारा कोई तबज्जो न देने से नाराज होकर वह दफ्तर से बाहर निकल आए थे। सपा जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जैसी बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा कसूर क्या था : राठौर
राजकुमार राठौर ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनका इतना बड़ा अपमान कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव हमारे पार्टी के नेता हैं। मैं उन्हें एक जरूरी कागज देने जा रहा था। एसएसपी ने मुझे रोक लिया और बिना किसी बात के थप्पड़ मार दिया। मैंने सिर्फ इतना पूछा मेरा कसूर क्या है। इतने में अन्य पुलिसकर्मी मुझे खींच ले गए और जमकर पीटा। जिला पंचायत अध्यक्ष छोटू यादव आदि ने मुझे किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed