फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Forced to sit under the open sky in the sun

Firozabad News: धूप में खुले आसमान के नीचे बैठने को विवश बेजुबान

Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Forced to sit under the open sky in the sun
फिरोजाबाद। तपती धूप में गोशालाओं में गायों के बैठने के लिए पर्याप्त छांव का इंतजाम नहीं है। इसके चलते बेजुबान धूप में बैठने को मजबूर है। क्षमता से अधिक गाय और नंदी के होने से व्यवस्थापक व्यवस्थाओं को लेकर काफी परेशान हैं। दो गोशाला में तीन गाय बीमार थी। कर्मचारियों की मानें तो पशु चिकित्सा विभाग के डाक्टर सूचना देने के बाद भी उपचार किए जाने को समय से नहीं आते हैं।
विज्ञापन

संदलपुर-क्षमता 150 की, हैं 210 से अधिक गाय
जिला मुख्यालय दबरई गांव के समीप गोशाला में एक गाय बीमार धूप में पड़ी मिली। संचालक का कहना है कि किसी नंदी के हमले से वह घायल हुई है। गोशाला की क्षमता 150 गायों की है लेकिन यहां 200 से अधिक गाय एवं नंदी को रखे गए है। गायों के लिए तीन टिनशेड पड़े हैं लेकिन संख्या ज्यादा होने के कारण चारा खाने तक में दिक्कत होती है। हालांकि भूसा एवं हरे चारे का इंतजाम वह खुद ही करते हैं। संदलपुर गोशाला का संचालन श्री बजरंग गो सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष एवं गोशाला की देख-रेख करने वाले राममोहन उर्फ गणेशचंद्र शर्मा ने कहा कि नंदी को यदि अलग शेड बना दिया जाए तो गायों के घायल होने अथवा बीमार होने की संख्या कम हो सकती है।
विज्ञापन


नावली गोशाला में दो गाय मिली बीमार
नावली (नगला रघोल) गौशाला की बात करें तो यहां की क्षमता सौ गायों की है लेकिन यहां 109 वर्तमान मे है। दो गाय बीमार मिली। पंचायत सचिव का कहना है कि बीमार गायों की सूचना देने के बाद भी डाक्टर उपचार करने को नहीं आते हैं। जबकि गायों की बीमारी की सूचना उन्हें लगातार दी जा रही। गोशाला में 43 क्विंटल के करीब भूसा दान का आ चुका है। विभाग लगातार दान कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायों को बिना काटे ही डाल दिया हरा चारा
किशनपुर की गोशाला में जरूर गायों की संख्या क्षमता से कम मिली। इस गोशाला की क्षमता 65 है, लेकिन साठ गायों और नंदियों को रखा था। भूसा तो यहां भी 35 क्विंटल के करीब दान का आ गया है। लेकिन हरा चारे को काटकर खिलाने के बजाय सीधे नादों में डाल दिया गया। अधिकांश गाय उनके खा तक नहीं पा रहीं थी। पंचायत सचिव ने बताया कि गायों के लिए इंतजाम करने में जुटे है। लेकिन खर्चे के सापेक्ष काफी कम धनराशि का भुगतान शासन से किया जा रहा है।


कान्हा गोशाला में ठीक मिली व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा जलेसर रोड पर शहर से बाहर संचालित की जा रही कान्हा गोशाला में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। गायों के आस-पास साफ सफाई व्यवस्था ठीक थी इसके साथ उनके चारे का भरपूर इंतजाम था। स्टाफ भी यहां काम करता दिखाई दिया। धूप से बचाव के लिए पर्याप्त टिनशेड के साथ ही बच्चों के लिए अलग से शेड बना रखे थे। ताकि कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed