{"_id":"5e62963d8ebc3eeb245b9fcb","slug":"force-firozabad-news-agr4328389158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में जुमा पर अलर्ट रहा पुलिसफोर्स, होली की व्यवस्थाओं को लेकर आईजी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में जुमा पर अलर्ट रहा पुलिसफोर्स, होली की व्यवस्थाओं को लेकर आईजी की बैठक
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान सदर बाजार में जगह जगह तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ शहर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस फोर्स की टीमें सक्रिय रहीं। आईजी जोन ने होली की व्यवस्थाओं के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की और चाक चौबंद व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए।
जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए सुबह से शहरी क्षेत्र की सभी प्रमुख मस्जिदों एवं चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के साथ सभी थाना प्रभारी टीम के साथ सक्रिय थे। सीएफओ जशवीर सिंह, सीओ टूंडला अजय सिंह चौहान, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया सहित कई थाना प्रभारी क्षेत्र में तैनात रहे।
आगरा जोन के आईजी ए सतीश गणेश शुक्रवार सुबह ही एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी सीओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में शांति कमेटी की बैठक नहीं हो सकी है तो कर लें। होली का त्योहार आपसी सौहार्द से मनाया जाए। जहां पूर्व में घटनाएं हुई हैं उन स्थानों को चिन्हित कर लें। कोई विवाद की स्थिति तो नहीं है। बैठक में एसपी देहात राजेश कुमार सिंह के साथ जिले के सभी थाना प्रभारी एवं सीएफओ जशवीर सिंह भी मौजूद थे।