{"_id":"58110a2e4f1c1b2f77bc452b","slug":"for-the-return-of-ram-gopal-viru-turned-pro","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल की वापसी के लिए ‘वीरू’ बने समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल की वापसी के लिए ‘वीरू’ बने समर्थक
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष - नगर अध्यक्ष पानी की टंकी पर चढ़े शरीर पर पेट्रोल उड़ेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से बर्खास्त रामगोपाल की पार्टी में वापसी और अखिलेश यादव को विधान सभा चुनाव 2017 के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के लिए समर्थक शोले फिल्म के वीरू बन गए। बुधवार शाम को सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर विवेक जैन और नगर अध्यक्ष विष्णु कुमार सविता पेट्रेाल लेकर 153 फुट ऊंची नगर निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर प्रशासन को हिला दिया। डेढ़ घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद मित्र ने दोनों को जैसे-तैसे उतारा। नीचे आकर सपा नेता ने नगर मजिस्ट्रेट को मुलायम सिंह यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
कुंवर विवेक जैन और विष्णु कुमार सविता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टंकी पर चढ़कर अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सपा का झंडा लहराने लगे। खबर फैलते ही सपाई पहुंच गए। बल के साथ पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सदर श्रीभगवान ने उनसे नीचे उतरने की अपील की। अपील को नजर अंदाज कर कुंवर विवेक जैन ने पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया।
इसी बीच सपा नेताओं को समझाने के लिए कुंवर विवेक जैन के मित्र जितेंद्र कुमार जैन उर्फ कल्लू पानी की टंकी पर चढ़ गए। करीब आधा घंटे समझाने के बाद जितेंद्र जैन दोनों को नीचे उतार कर लाए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुंवर विवेक जैन ने मुलायम सिंह यादव के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट को लिखित प्रार्थना दिया कि उनका इरादा आत्महत्या नहीं यह संदेश देना था कि उनकी भावनाएं सपा के साथ मुख्यमंत्री और प्रो. रामगोपाल यादव से जुड़ी हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को छोड़ दिया। सपा नेता कुंवर विवेक जैन ने बताया कि टंकी का मौका मुआयना के बाद उन्होंने विष्णु कुमार सविता के साथ टंकी पर चढ़ने के लिए दो बजे प्लानिंग तैयार की थी। जल निगम में रखी नसैनी को उठाकर पानी की टंकी के समीप ले गए, क्योंकि टंकी को जाने वाली सीढ़ियों पर जाली लगी होने के कारण रास्ता बंद था। सपा नेता का कहना था कि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगा। सपा नेताओं के टंकी पर चढ़ने के बाद जल निगम को छावनी बना दिया था। क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुला ली गई थीं।