फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   For four days, the value of the agreement was persuasive, FIR was lodged for not being

Firozabad News: चार दिन तक समझौते का मान मनौव्वल, नहीं होने पर दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
For four days, the value of the agreement was persuasive, FIR was lodged for not being
फिरोजाबाद। राशन के चावल की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। मक्खनपुर में चार दिन पहले राशन के चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद भी पुलिस व विभागीय अफसरों ने मामले को रोका रखा। लेकिन बाद में समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिस व्यक्ति के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है, उसके खिलाफ पहले से ही तीन मुकदमा राशन चोरी के दर्ज हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मक्खनपुर स्थित सीताराम फैक्टरी के सामने दुकान में सरकारी राशन के चावल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर सील कर दिया। एसडीएम शिकोहाबाद में सील हटवाकर देखा तो उसमें 70 बोरी राशन का चावल मिला। चावल के खरीद के बिल बिंदकी से पकड़े जाने के आधा घंटे बाद के मिले। यानि बिंदकी से महज 20 मिनट में ही 150 किमी राशन के चावल की गाड़ी आ गई। राशन के चावल पकड़े जाने के बाद पुलिस व विगागीय अफसर मान मनौव्वल में लगे रहे। समझौता न होने पर बुधवार शाम को सौरभ राठौर के नाम मुकदमा लिखा दिया।
विज्ञापन

सौरभ राठौर के नाम राशन के चावल बेचने के आरोप में पहले भी तीन मुकदमा शहर के अलग अलग थानों में पंजीकृत हैं। क्षेेत्रीय खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि माल को सील कर दिया था, सील खुल नहीं सकी थी, शिकोहाबाद के सप्लाई इंस्पेक्टर ने सील लगाई थी। जबकि तहसीलदार छुट्टी पर चले गए थे। इसके कारण मुकदमा चार दिन बाद पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबरई में भी पकड़ा गया राशन का चावल
मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबरई पुलिस चौकी पर राशन का चावल बुधवार रात को पकड़ा गया। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह राशन के चावल की गाड़ी को चुपचाप पुलिस ने छोड़ दिया। इस गाड़ी चालक व कारोबार करने वाले व्यक्ति के नाम पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बता दें यह चावल सुहाग नगर से जसवंत नगर जा रहा था। इस बारे में मटसेना थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि चौकी पर पता किया गया है लेकिन किसी भी गाड़ी के पकड़ने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed