{"_id":"65130cfb144219795f0d3524","slug":"food-safety-department-caught-325-quintals-of-fake-tata-salt-firozabad-news-c-25-1-agr1050-281158-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा 32.5 क्विंटल नकली टाटा नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा 32.5 क्विंटल नकली टाटा नमक
Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
आगरा के ध्यानार्थ।
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने नकली टाटा नमक के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दीदामई से एक दुकान पर छापा मारकर 32.5 क्विंटल टाटा का नकली नमक पकड़ा है। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। वहीं, शेष नमक को सील कर विक्रेता के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है।
टाटा ब्रांड के नकली नमक का कारोबार जनपद में कई दिनों से चल रहा था। पूर्व में भी रसूलपुर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम जांच में जुट गई थी। फिरोजाबाद में टाटा नमक के नाम पर नकली नमक की बिक्री होने पर टाटा कंपनी के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी की तो दीदामई में बबलू किराना का नाम सामने आया। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम से संपर्क साधा। इसके बाद में किराना स्टोर पर पुलिस की मदद से छापा मारा। यहां 32.5 क्विंटल टाटा नमक मिला, जो टाटा के अधिकृत प्रतिनिधियों के अनुसार कंपनी का नहीं था। हालांकि विक्रेता वसीम का कहना था कि उसने यह नमक आगरा से लिया है। हालांकि कोई भी अभिलेख नहीं दिखाए हैं। पुलिस ने नकली होने के संदेह पर नमक को सील कर दिया है।
आगरा से होती है सप्लाई
विक्रेता ने बताया कि नकली नमक की सप्लाई आगरा से हुई। यह नमक बाजार में 15 रुपये किलो के हिसाब से मिल जाता है। जो 30 रुपये किलो बिक जाता था। मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली नमक की बिक्री शुरू की।
विज्ञापन
-- -
नकली सॉस की फैक्टरी पर छापा, 400 बोतल कराईं नष्ट
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में टीम ने मंगलवार को शाम सुदामा नगर में नकली सॉस की फैक्टरी पर छापेमारी की। इसे सत्यभान राठौर द्वारा को संचालित किया जा रहा था। सॉस की गुणवत्ता खराब होने पर 400 बोतल को नष्ट कराया। वहीं, दो क्विंटल सॉस बनाने के लिए तैयार अर्धनिर्मित पदार्थ को भी नष्ट कराया गया। सॉस फैक्टरी को टीम द्वारा बंद करा दिया गया। इधर, झलकारी नगर निवासी सोनेश के यहां से खसखस का नमूना भरा। सहायक आयुक्त का कहना है कि मिलावट रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। गौरव कैटरर्स से वनस्पति का सैंपल भरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम सिंथेटिक पनीर सप्लायर की तलाश में कोटला रोड स्थित मधुवन डेयरी पर पहुंची और पनीर का सैंपल लिया है।