फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Food Department team caught one and half quintal fake Mawa during raid In Firozabad

Firozabad News: छापेमारी में पकड़ा गया डेढ़ क्विंटल नकली मावा, रोडवेज बस से मैनपुरी ले जाया जा रहा था

Thu, 17 Aug 2023 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद में खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी में डेढ़ क्विंटल नकली मावा पकड़ा गया। यह रोडवेज बस से मैनपुरी सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Food Department team caught one and half quintal fake Mawa during raid In Firozabad
Firozabad News: छापेमारी में पकड़ा गया डेढ़ क्विंटल नकली मावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही मिलावटखोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने डेढ़ क्विंटल नकली मावा (खोया) पकड़ा है। यह मावा रोडवेज बस में रखकर मैनपुरी में सप्लाई को जा रहा था। टीम ने मावा का दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। इधर, डेढ़ क्विंटल मावा को नष्ट करा दिया।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार को सूचना थी कि नकली मावा फिरोजाबाद से अन्य जिलों में सप्लाई के लिए जाता है। टीम प्राइवेट वाहनों में जांच कर रही थी। बुधवार को शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे से गुजर रही मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस में जांच की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो लोग नकली मावा को भगौने और बोरी में भरकर डेढ़ क्विंटल मावा ले जाते मिले। टीम ने मावा की बोरी को उतार लिया। यह मावा फतेहाबाद निवासी रामनरेश और फिरोजाबाद शहर के पीयूष शर्मा द्वारा ले जाया जा रहा था। रामनरेश फतेहाबाद से नकली मावा तैयार करके फिरोजाबाद की मावा मंडी में सप्लाई को लाते हैं। 

यहां से मैनपुरी में सस्ते दामों में मिठाई की दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। सहायक आयुक्त ने मावा को नष्ट करा दिया। वहीं, दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। टीम में सहायक आयुक्त सुधीर कुमार सिंह, रविभान सिंह,राहुल शर्मा,राजकुमार यादव ,अंकुश शर्मा शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध निर्माण का मामला: पैरवी करने नहीं पहुंचे पक्ष, अब पांच दिन बाद फिर होगी सुनवाई

सूचना मिली थी कि नकली मावा दूसरे जनपद में हर रोज सप्लाई के लिए जाता है। हमारी निगाह प्राइवेट वाहनों पर थी। मगर, रोडवेज बस की जांच की तो इसकी नकली मावा सप्लाई के लिए जा रहा था। हमने मावा को नष्ट करा दिया है। वहीं, दो नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। -डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त

नकली खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले विक्रेताओं ने सप्लाई का नया तरीका निकाल लिया है। इसे मोटरसाइकिल या अन्य प्राइवेट वाहनों पर सप्लाई न करके सरकारी रोडवेज बस में ले जाते हैं। रोडवेज बस चालक और परिचालक ऊपरी कमाई के चक्कर में इधर से उधर सामान को बिना जांच पड़ताल के ले जाते हैं। मैनपुरी रोडवेज बस से नकली मावा पकडे़ जाने के बाद सहायक आयुक्त ने मैनपुरी डिपो के एआरएम से वार्ता की। नकली सामान की सप्लाई करने में मिलीभगत की संदिग्धता जाहिर की।

यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑन

160 रुपये किलो बेचते थे मावा

विक्रेता नकली मावा दुकानों पर 160 रुपये किलो बिकते थे। जो असली मावा से दामों में ठीक आधा है। दुकानदार रक्षाबंधन नजदीक आने पर घेवर और अन्य मिठाईयों में इसका इस्तेमाल करते थे। जो सेहत के लिए नुकसानदेह है।

नकली मावा का फतेहाबाद में है बड़ा कारोबार

जिले में कई बार छापेमारी की गई है। इसमें नकली मावा बड़ी मात्रा में पकड़ा गया है। 80 फीसदी मामलों में यह नकली दूध, पनीर और मावा फतेहाबाद से आता है। यह मावा सिर्फ फिरोजाबाद में ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों में भी सप्लाई को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed