फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   food departmen, water

बिना रजिस्ट्रेशन के बेच रहे थे पानी, दो मशीनें सीज

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
food departmen, water
डिवाइची में रसगुल्ला का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पूरे जनपद में अभियान चलाया। टीम ने बुधवार को पानी के प्लांटों सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। सुहागनगर के सेक्टर चार में आरओ प्लांट का रजिस्ट्रेशन न मिलने पर दो मशीनों को सीज कर दीं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एसडीएम सदर राजेश कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने आवास विकास कालोनी सुहागनगर अनमोल पानी प्लांट पर छापेमारी की। यह प्लांट नीता पांडेय चला रही हैं। टीम ने आरओ प्लांट का संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन

वह रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं दिखा सकी। इसके चलते पानी के पाउच प्लांट की दो मशीनें सीज कर दीं। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न होने के कारण कार्रवाई की गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि पानी पाउच की दो मशीनों को सीज किया है। उसायनी में भी महेश कुमार का पानी प्लांट बंद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण की प्रति अधिकारियों को दी : नीता पांडेय
आरओ प्लांट संचालिका नीता पांडेय का कहना है कि पानी के पाउच मशीन को सीज किया है। आईएसआई ट्रेड मार्क के लिए आनलाइन आवेदन किया था। जो आवेदन किया है, उसके पंजीकरण की प्रति अधिकारियों को दी गई है।
मिठाई विक्रय केंद्र से लिया रसगुल्ला का नमूना
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में टीम सुबह शिकोहाबाद के ग्राम डिवाइची में प्रमोद कुमार के मिष्ठान निर्माण केंद्र पर छापेमारी की। यहां रंगीन रसगुल्लों का नमूना लिया। जसराना में मेन बाजार स्थित वैष्णवी डेयरी पर तहसीलदार जसराना के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। यहां ब्रांडेड दूध के पाउच मिले। इसलिए टीम ने कोई नमूना नहीं लिया। खाद्य विभाग की टीम को देखकर जसराना बाजार बंद हो गया।

नकली मावा खपाया जा रहा
त्योहार पर मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में नकली दूध और मावा खपाया जा रहा है। पिछले दिनों अलग-अलग स्थानों पर नकली मावा पकड़ा गया है। यह मावा आगरा और एटा जनपद से मोटरसाइकिल पर सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed