फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Following major elections politics Grmai

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति

Wed, 27 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 27 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Following major elections politics Grmai
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर जिले की राजनीति गरमाती जा रही है। पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर संह के पुत्र अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ बीडीसी सदस्य के अपहरण का अभियोग दर्ज होने के विरोध में जिले के भाजपाई जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम एवं एसपी से मिल झूठे मुकदमे के सही जांच कराने और ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की। साफ कहा कि पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया तो भाजपा आंदोलन को बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने रजौरा प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के बेटे अतुल प्रताप सिंह व चार समर्थकों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से भाजपाइयों में उबाल है। बुधवार को पूर्व मंत्री जयवीर सिंह सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, डा. लक्ष्मीनरायन यादव, अरविंद पचौरी, सुनील टंडन, ब्रजक्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज के साथ ही जिले के तमाम भाजपा नेताओं ने एसएसपी अशोक कुमार एवं डीएम निधि केसरवानी से भेंट की। उन्होंने अतुल प्रताप सिंह को झूठा फंसाने रजौरा कांड में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अरांव पुलिस द्वारा बीडीसी सदस्यों को सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने दोनों आला अफसरों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया। दोनों अफसरों ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं चुनाव कराने का भरोसा दिया। कहा कि अरांव पुलिस चौकी के प्रभारी की भूमिका की जांच कराई जाएगी। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ब्लाक प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष नहीं कराया गया तो फिर आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासन की होगी। मुख्यालय पहुंचने वालों में महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, कुं. पुष्पेंद्र पाल यजुवेंद्र सिंह, सतीश दिवाकर, लक्ष्मी नारायन कुशवाहा, महेश पूरन, गजेंद्र सिंह जादौन, दुष्यंत जादौन, अनिकेत सिंह चौहान, केशव गुप्ता महेश राजपूत, नरेंद्र कुमार, रिंकू राना, सत्यपाल सिंह राजपूत,,सत्यवीर गुप्ता,सोनी शिवहरे, सौरभ गर्ग, डा.अखिलेश शर्मा, वंदावनलाल गुप्ता, पवन दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन
। ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी प्रशासन ने करनी शुरू कर दी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन एवं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने पर मंथन किया। उन्होंने सभी नौ ब्लाकों के लिए एआरओ की तैनाती के लिए नाम तलब किए हैं। ताकि चुनाव को पूरी निष्पक्षता से कराया जा सके। उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिए कि आयोग की नियमावली के अनुरूप ही चुनाव कराए जाएंगे। नामांकन से लेकर मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed