फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog cleared but trains late by 16 hours, four trains canceled

Firozabad News: कोहरा छटा फिर भी ट्रेनें 16 घंटे लेट, चार ट्रेनें रद्द

Mon, 29 Jan 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 29 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fog cleared but trains late by 16 hours, four trains canceled
टूंडला। पिछले दो दिन से कोहरा छटने लगा है। इसके बावजूद ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी है। रविवार को ट्रेनें 16 घंटे तक देरी से चलीं। इससे गलन भरी सर्दी में यात्रियों का बुरा हाल रहा। रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार में बैठे रेलयात्री परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने देरी से चल रहीं चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। इन ट्रेनों में अप की महानंदा एक्सप्रेस, इटावा-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर एवं डाउन की आगरा कैंट-टूंडला मेमू पैसेंजर, आगरा कैंट-इटावा मेमू पैसेंजर रहीं। वहीं कोहरा छटने के बावजूद ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अप की संगम एक्सप्रेस चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 16 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस दो घंटे, वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे, भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 13 घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस 11 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पांच घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, मरुधर एक्सप्रेस आठ घंटे, बीकानेर एक्सप्रेस तीन घंटे, आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन


वहीं डाउन की नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed