{"_id":"6817a92be1e935c44a02fba9","slug":"flowers-showered-on-the-chariot-of-lord-parshuram-cheers-echoed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147643-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भगवान परशुराम के रथ पर बरसे फूल, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भगवान परशुराम के रथ पर बरसे फूल, गूंजे जयकारे
Sun, 04 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 04 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
महर्षि परशुराम शोभायात्रा में शामिल महिला्ओं की भीड़। संवाद
फिरोजाबाद। भगवान महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कांच नगरी में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष करते युवाओं को जोश देखते ही बनता था। लोगों के मस्तक पर चंदन से तिलक और महिलाओं को रोली और सिंदूर से तिलक लगाया गया।
शोभायात्रा में डीजे साउंड, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भजन गूंजते रहे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बाद में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर अनुसरण करने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ एवं अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई। सर्वप्रथम रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल के समीप शिव बजरंग वाटिका में भगवान परशुराम के स्वरूप द्वारा शिवजी की आराधना की गई। उसके उपरांत वे अपने डोले पर सवार हुए। सदर विधायक मनीष असीजा, जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती की।
सबसे आगे डोले में भगवान गणेश विराजमान थे। उनके पीछे राधा-कृष्ण का नृत्य, काली अखाड़ा, हनुमान जी के नृत्य की झांकी थी। शोभायात्रा में शिव परिवार की झांकी मन मोह रही थी। 501 महिलाएं पीली साड़ी में प्रभु के जयकारे के साथ भगवान परशुराम की जय के जयकारे के साथ चल रही थीं। जिनका नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश वशिष्ठ और नगर अध्यक्ष रिचा दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
युवाओं का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा तथा युवा जिलाध्यक्ष गोपाल दुबे व महानगर युवा के अध्यक्ष अनुराग रावत ने किया। शोभायात्रा का मार्ग में कहीं मीठे शरबत के साथ तो कहीं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
शोभायात्रा सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा के साथ शिवाजी रोड, डाकखाना चौराहा, माता मंदिर एवं रामलीला चौराहा होते हुए परशुराम शिविर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विकास दुबे, सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, राजेश तिवारीं, प्रकाश निधि गर्ग, अरविंद भारद्वाज, उमाकांत पचौरी, सुनील वशिष्ठ, द्वजेंद्र मोहन शर्मा, योगेश गर्ग, योगेंद्र मोहन शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रमा शर्मा,मीरा शर्मा, लता शर्मा, पुष्पा शर्मा, यश दुबे, मधु शुक्ला, संजय पाराशर लंकेश, प्रेम शंकर शर्मा, मुकेश गौड, रिचा वशिष्ठ, साक्षी शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, लवली मिश्रा, कीर्ति शर्मा, रेखा शर्मा, प्रीति उपाध्याय, राघवेंद्र शर्मा टेनी, अवनीश कुमार तैगुरिया उपस्थित थे।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। महर्षि परशुराम शोभायात्रा का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। नालबंद चौराहे पर हनीफ खाकसार, खालिद नसीर,जर्रार अहमद राजू, नुरुलहुदा लाला राइन,हाजी नसीर अहमद ने भी स्वागत किया। संवाद
दूसरे संगठन ने भी निकाली शोभायात्रा
फिरोजाबाद। भगवान महर्षि परशुराम की शोभायात्रा को दूसरे गुट के संगठन द्वारा भी निकाली गई। इसकी शुरूआत भी रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल से प्रारंभ हुई। इसमें मुख्य डोले के पीछे जयंती समिति के अध्यक्ष एवं समाज के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय, सीओ सिटी अरुण चौरसिया का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष कुनाल उपाध्याय, अनुराग मिश्रा भोले, पीके पाराशर, संजीव उपाध्याय, पंडित वीनेश जोशी शामिल थे। संवाद