फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   flag

11 से 17 अगस्त के मध्य सरकारी व निजी संस्थानों पर लहराएगा तिरंगा

Fri, 24 Jun 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
flag
11 से 17 अगस्त के मध्य संस्थानों पर लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन

- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत डीएम ने 16 विभागों की तय की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 11 से 17 अगस्त के मध्य जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान सरकारी, गैर उपक्रमों के अलावा आम जन को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने को प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी रवि रंजन ने इस आशय के पत्र 16 विभागों के विभागाध्यक्षों को जारी किए हैं। इसके माध्यम से विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 से 17 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसमें आम जन के मध्य जागरूकता पैदा करने के साथ ही घरों, दुकानों, शैक्षिक संस्थानों के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। तिरंगा झंडा की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को ग्रामीण एवं शहरी स्वयं सहायता समूहों और कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित केंद्रों तिरंगा झंडा तैयार कराने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed