फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five people including a woman died in road accidents

Firozabad News: सड़क हादसों में महिला सहित पांच की गई जान

Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five people including a woman died in road accidents
फिरोजाबाद। रंगों के त्यौहार होली पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजन का सौंप दिया है। थाना मक्खनपुर के इंदुमई के समीप शुक्रवार शाम ऑटो डिवाइडर से टकराने महिला की मौत हो गई। थाना शिकोहाबाद के डाहिनी ननासी शांति देवी (34) पत्नी प्रभूदयाल अ़ॉटो से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाए। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा है।
विज्ञापन

वहीं एका क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव महाराम निवासी रविन्द्र (50) सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत गया था। लौटने के दौरान वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास के गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर पुलिस आई है।
विज्ञापन

थाना टूंडला के शक्ति नगर निवासी राकेश कुमार (44) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर बिलखने लगे। थाना पुलिस शव को पोस्ट मार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के उरावर उखरेंड मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना नगला खंगर के ग्राम लहारऊ निवासी विजय कुमार यादव सिरसागंज पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई अजय कुमार विगत 13 मार्च को रात्रि 9 बजे उखरैंड उरावर मार्ग से एक अन्य साथी के साथ अपने घर लहारऊ बाइक से घर जा रहा था तभी उखरैंड उरावर मार्ग पर नगला हिमायू के पास वाहन में टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे के समीप हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र चितावली निवासी राजेश कुमार 14 मार्च को किसी काम से आया था। वह मैनपुरी चौराहे के समीप बांके बिहारी कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के समीप पहुंचा। तभी अचानक पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई उमेश ने थाना शिकोहाबाद में कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने कैंटर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed