फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five district panchayat members arrested after voting, sent to jail

मतदान के बाद पांच जिला पंचायत सदस्य किए गिरफ्तार,जेल भेजा

Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five district panchayat members arrested after voting, sent to jail
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान होने के बाद उन पांच जिला पंचायत सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ थाना नारखी एवं एका में मुकदमे दर्ज थे। न्यायालय की ओर से इनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी हो गए थे। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश रही थी लेकिन शुक्रवार को हाईकोर्ट द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने से नहीं रोकने के आदेश दिए थे। यही कारण रहा कि मतदान करने के बाद इनको गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमरी पुत्री सियाराम निवासी कोटला का अपहरण किए जाने का मामला बसपा के सेक्टर अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने थाना नारखी में दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रवेश कुमारी के अपहरण का मामला दर्जकर जांच की तो इसमें जिला पंचायत सदस्य थाना एका के फरीदा पैढ़त निवासी प्रशांत यादव (वार्ड संख्या नौ), जसराना के सलेमपुर निवासी मनोज कुमार (वार्ड नं. चार),थाना लाइनपार के गुदाऊं निवासी अशोक यादव (वार्ड संख्या 23) एवं थाना खैरगढ़ के बनवीरपुर कुढ़ी ककरारा निवासी अरुण कुमार उर्फ बॉबी (वार्ड संख्या 12) को शामिल पाया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ गिरफ्तारी को वारंट जारी कर दिए थे। इधर थाना एका पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से पूर्व थाना एका के नगला बनिया निवासी प्रदीप उर्फ झब्बू यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित 7 लॉ क्रमिनल अमिटमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। झब्बू के खिलाफ इस मामले में गिरफ्तारी को वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इनको जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने से नहीं रोकने का आदेश जारी किया था। जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सभी को मतदान कराया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पांचों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा है। भीमसेन कुशवाहा को जमानत मिल जाने के कारण उसको घर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed