फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fitness

मानक अधूरे फिर भी 50 वाहनों को जारी हो गया फिटनेस प्रमाण पत्र

Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
fitness
मानक अधूरे फिर भी 50 वाहनों को जारी हो गया फिटनेस प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। परिवहन विभाग के अफसरों की जांच में स्कूली बसों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लापरवाही सामने आई है। मानक पूरे न होने के बाद भी विभाग द्वारा उनको फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहीत की गई स्कूलों की बसों की जब एआरटीओ प्रशासन द्वारा जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। विभाग में पंजीकृत करीब 1007 बसों में से अधिकांश बसों की फिटनेस नहीं थी। बस मालिकों को जब विभाग द्वारा नोटिस जारी किए तब कहीं जाकर 350 बस मालिक बसों की फिटनेस कराने के लिए विभाग के दफ्तर पहुंचे। इनमें भी मानक पूरे न होने पर विभाग द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसका खुलासा मेरठ और गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद जब विभागीय अफसर बसों की जांच करने पहुंचे तब हुआ। इसके बाद विभागीय अफसरों ने वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसते हुए उनको सीज करने के साथ ही चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह होने चाहिए मानक
खिड़कियां शीशे से पैक न होे, साथ ही जाली भी लगी हो।
आपात कालीन खिड़की के दो फीट दायरे में कोई भी सीट न लगी हो।
सीसीटीवी कैमरा ऐसी जगह लगा हो, जहां से पूरी बस का दृश्य दिखाई देता हो।
जीपीएस सिस्टम लगा हो, बसों का रंग पीला होना चाहिए।
प्रमाण पत्र के लिए खानापूरी
फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कई बसों में मानक पूरे करने को सिर्फ खानापूरी की गई। इसमें किसी की खिड़की पर ग्रिल लगी है तो किसी पर नहीं। चेकिंग के दौरान 50 से अधिक बसें ऐसी मिली, जिनके खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अफसरों को कार्रवाई करने को बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों के खिलाफ पिछले दस दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सौ से अधिक बसों के चालान केवल इसलिए कर दिए गए कि वाहन स्वामी द्वारा मानक पूरे नहीं मिले और न ही फिटनेस प्रमाण पत्र था। कई स्कूली वाहन ऐसे भी मिले जिनका मानक पूरा नहीं था फिर भी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसकी जांच कराई जाएगी।
- राजेश कर्दम एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed