{"_id":"66c77fed21a7619c0e00bc78","slug":"first-beaten-brutally-then-thrown-out-of-the-house-by-pronouncing-triple-talaq-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-131869-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहले बेरहमी से पीटा, फिर तीन तलाक बोलकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहले बेरहमी से पीटा, फिर तीन तलाक बोलकर घर से निकाला
Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कहीं दहेज तो कहीं दूसरी वाली के लिए अपनी पत्नियों को बेरहमी से पीटकर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने वाले दो मामले रामगढ़ थाने में एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुए हैं। दोनों ही मामले तीन तलाक के हैं। जिनमें पुलिस जांच प्रारंभ कर दी है। मदीना कॉलोनी निवासी आशिया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले अकील से हुई थी। पति आए दिन उसकी पिटाई करता था। वह अपने पति से काफी परेशान थी। पति दो महिलाओ से और निकाह कर चुका है व उनको भी निकाल दिया है। अब उसे भी तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पति ने धमकी दी है कि दोबारा इधर आई तो जान से मार दूंगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कोहिनूर रोड नूर नगर निवासी शहाना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मई 2024 को कुरैशी उर्फ मुन्ना निवासी खिजरा मस्जिद के पास मोहल्ला असरफगंज थाना रसूलपुर से हुई थी। शादी के बाद से इस्तकार उर्फ मुन्ना, सास मुन्नी बेगम, ननद नसीम बेगम व मुकीम तथा गुल्लो अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये तथा 50 लाख रुपये कीमत का एक मकान की मांग करने लगे। पति ने अतिरिक्त दहेज के लिए तीन तलाक बोल दिया और साथ रखने से इन्कार कर दिया।