{"_id":"690cfc2b444b263743000a54","slug":"firozabd-news-docter-misbehave-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-160152-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नेत्र परीक्षण कक्ष में मरीज से हुई अभद्रता, डॉक्टर से मांगा जा रहा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नेत्र परीक्षण कक्ष में मरीज से हुई अभद्रता, डॉक्टर से मांगा जा रहा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में मरीज और चिकित्सक के बीच विवादित घटना सामने आई है। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में अभिषेक कुशवाह ने आरोप लगाया है कि अपनी समस्या के लिए नेत्र रोग विभाग में पहुंचे थे, उनके साथ डॉ. अजय कुमार ने अभद्रता की। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि परीक्षण कक्ष में नेत्र दिखाने के लिए गए थे। तभी आधे घंटे बाद डॉ. अजय और एक जूनियर डॉक्टर परीक्षण कक्ष में आए और मरीज की आंखों की जांच में लंबा समय लगाया। जब उन्होंने खुद को देखने के लिए कहा तो डॉ. अजय अचानक आक्रामक हो गए और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद एक स्टाफ ने उन्हें कक्ष से बाहर निकाल दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि डॉ. अजय ने उनके साथ गाली-गलौज की और जबरदस्ती उन्हें कमरा संख्या 35 में ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद डॉ. अजय ने अन्य डॉक्टरों और स्टाफ को इकट्ठा किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद भी उन्हें मारपीट और धमकियां दी गईं, जिसमें एक व्यक्ति ने पुलिस होने की झूठी धमकी दी और जान से मारने की बात कही।
-- -
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत आई है। प्राथमिक जांच में मामला संज्ञान में आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अजय नेत्र रोग विभाग में अपनी आंखों की जांच कराने गए। मरीज का कहना था कि वह भी लाइन में लगकर जांच कराएं। इसी को लेकर बहस हुई। मारपीट या अभद्रता की घटना नही हुई। हालांकि हम चिकित्सक से लिखित में स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। गंभीरता से मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डा. नवीन जैन, सीएमएस