फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: The young man who came home after his father's death hanged himself

फिरोजाबाद : पिता की मौत पर घर आए युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 24 Dec 2022 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: The young man who came home after his father's death hanged himself
फिरोजाबाद/एका। एका क्षेत्र के गांव वहलूपुर निवासी 30 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार युवक के एक महिला से संबंध थे, वहीं घरवालों ने महिला के परिजन पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव वहलूपुर निवासी रिंकू कुमार (30) दिल्ली में ट्रक चालक था। बीते रविवार को उसके पिता सुमंगल की मौत हो गई थी। पिता की मौत पर वह घर आया था। शुक्रवार रात उसने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार का कहना है कि युवक के गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार को महिला को भगाकर ले जा रहा था। इसकी जानकारी महिला के परिजन को हुई तो उन्होंने महिला और युवक को शिकोहाबाद में पकड़ लिया। यहां से दोनों लोगों को गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पंचायत होने के बाद युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन ने महिला के परिजन पर रिंकू की पिटाई करने का आरोप भी लगाया है।
मृतक और महिला पर हैं तीन-तीन बच्चे
ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू पर जहां तीन बच्चे हैं, वहीं जिस महिला से उसके संबंध थे, उस पर भी तीन बच्चे हैं। दोनों के घर गांव के बाहर दूरी पर बने हैं। पंचायत के बाद रिंकू का उसकी पत्नी से विवाद भी हो गया था। इसके बाद उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed