फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad sirsaganj news truck fire one died

Firozabad News: हरियाणा के मानेसर से उन्नाव जा रही डीसीएम में यात्री के बैग में हुआ धमाका, एक की मौत

Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
firozabad sirsaganj news truck fire one died
सिरसागंज। हरियाणा के मानेसर से अपने घर इटावा और उन्नाव जा रहे यात्रियों से भरी डीसीएम में एक यात्री के बैग में अचानक तेज धमाका हुआ। तीन यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। जहां एक यात्री को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी यात्रियों का उपचार चल रहा है। दिवाली के त्योहार पर हरियाणा के मानेसर में काम करने वाले इटावा, उन्नाव और औरेया के यात्रियों ने मिलकर एक डीसीएम को तय कर ली थी। बृहस्पतिवार की सुबह डीसीएम जब सिरसागंज की सीमा में पहुंची तो नगला राधे मोड के पास अचानक से डीसीएम में तेज धमाका हुआ और एक बैग में आग लग गयी। धमाके के साथ निकली तेज चिंगारियों से तीन लोग झुलस गए। डीसीएम में पीछे बैठे लोगों ने घबराहट में गाड़ी को रोकने के लिये हाथों से पीटना शुरू कर दिया। चालक ने गाड़ी को जैसे ही धीमा किया, उसमें से सवारियों ने कूदना शुरू कर दिया। इस दौरान जालौन थाना कुठौंद के बस्तीपुर निवासी दीपेश (14), जिला कन्नौज के थाना तिर्वा के अमरपुर निवासी रवि (22), उन्नाव जिले के थखाना पूर्वी के भीकमपुर निवासी शिवकुमार झुलस गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों ने बताया कि एक यात्री के बैग में पटाखे या गंधक पोटाश रखी थी, जिसमें से ही धमाका हुआ है। इंस्पेक्टर सिरसागंज का कहना है कि धमाके की सही वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराके घर भिजवा दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed