{"_id":"6afc67843457809eef062d61","slug":"firozabad-road-accident-truck-hits-bike-husband-wife-and-son-killed-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को राैंदा, भीड़ देख छात्र की बाइक ट्रक में घुसी; तीनों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को राैंदा, भीड़ देख छात्र की बाइक ट्रक में घुसी; तीनों की माैत
Tue, 17 Nov 2026 08:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:11 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक सवार दंपती को राैंद दिया। पीछे से आ रहे एक छात्र की बाइक सड़क पर भीड़ देख ट्रक में जा घुसी। हादसे में पति-पत्नी और छात्र की माैत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिकोहाबाद मंडी समिति के सामने कानपुर-फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक ही स्थल पर चंद सेकंड में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं, कुछ ही सेकंड बाद घटनास्थल को देखने के चक्कर में पीछे से आ रही एक अन्य बाइक दूसरे ट्रक में जा घुसी, जिससे 12वीं के एक छात्र की भी जान चली गई। छात्र का सहपाठी गंभीर रूप से घायल है।
घटना मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे की है। मक्खनपुर की ग्राम पंचायत कीरथरा मोहम्मदपुर के तीन बार (2021 तक) प्रधान रहे रामवीर सिंह यादव (70) अपनी पत्नी शांति देवी (65) निवासी खेतरा किशनपुर, मक्खनपुर के साथ मैनपुरी के घिरोर स्थित लोहलखेड़ा में अपनी साली की मृत्यु पर शोक जताकर बाइक से वापस लौट रहे थे। शिकोहाबाद मंडी समिति के सामने सर्विस रोड के कट के पास आगे वाहन आ जाने के कारण उन्हें ब्रेक लगानी पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और दोनों को करीब 50 मीटर तक रौंदते हुए ले गया। पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
दुर्घटना देखने के चक्कर में ट्रक में घुसी छात्रों की बाइक, एक की मौत
पहले हादसे को देखकर हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दौड़ पड़े। इस बीच हाईवे की दूसरी लेन में चल रहा एक अन्य ट्रक धीमा हो गया। इस ट्रक ने घटनास्थल को कुछ मीटर ही पार किया था कि पीछे से अपनी बाइक पर ट्यूशन से लौट रहे आवास विकास कॉलोनी (शिकोहाबाद) निवासी 12वीं के छात्र शिवांजल (18) का ध्यान पहले हुए हादसे की ओर भटक गया और बाइक आगे चल रहे उसी धीमी गति के ट्रक में पीछे से जा घुसी। शिवांजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका सहपाठी अनुराग (18) पुत्र रघुराज सिंह, निवासी नगला किला, प्रतापपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छात्र अनुराग को परिजनों द्वारा तत्काल शिकोहाबाद के 100 शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे देर शाम आगरा रेफर कर दिया गया। दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इधर, घटनास्थल पर भीड़ जुटने और ट्रकों के हाईवे पर खड़े होने के कारण जाम लग गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाकर जाम को खुलवाया।