फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad resident constable dead body reached  village then whole village wept

UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से छलके आंसू

Sat, 27 May 2023 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 07:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद निवासी सिपाही का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव बिलख उठा। पांच वर्षीय बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी तो हर आंख से आंसू छलक पड़े।
 

विज्ञापन
Firozabad resident constable dead body reached  village then whole village wept
UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी सिपाही का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा। पत्नी और बच्चों सहित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पांच वर्ष के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देखकर लोग बिलखकर रह गए। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन

अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब 

एका थाना क्षेत्र के उड़ेसर गांव निवासी गंगाशरण वर्ष 2018 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में थी। शुक्रवार को घाटमपुर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को परिवार को सौंपा गया। परिजन शनिवार की दोपहर शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। हर कोई लाड़ले गंगाशरण का चेहरा अंतिम बार देखने को उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: बोरे में बंधी नाला में पड़ी मिली महिला की लाश, सफाई करते समय कर्मियों से टकराई; देखकर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

बड़े भाई रामसेवक ने बताया कि गंगाशरण के दो बेटे विद्वांश (पांच) एवं दीपांश (दो) वर्ष के हैं। बताया कि पिता सुरेंद्र मजदूरी करते हैं। गंगाशरण पुलिस में भर्ती होने के बाद परिवार का सहारा बना था। उसकी मौत के बाद परिवार खुद क बेसहारा महसूस कर रहा है। बड़े बेटे पांच वर्षीय विद्वांश ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर हर आंख से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed