फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad,panchaayat chunav,Panchayat Election,gram pradhan,election 2021,UP election 2021,firozabad panchayat chunav,block election

उप चुनाव : चार ब्लॉकों में मतगणना के साथ 94 सदस्यों का हुआ निर्वाचन

Mon, 14 Jun 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
firozabad,panchaayat chunav,Panchayat       Election,gram pradhan,election 2021,UP election 2021,firozabad panchayat chunav,block election
फिरोजाबाद। जिले के चार ब्लॉकों में 94 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को संपन्न हो गई। इस दौरान ब्लॉकों पर काफी गहमा-गहमी का आलम दिखाई दिया। चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चुनाव जीतने के साथ सदस्यों को जीत का प्रमाणपत्र एआरओ के द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिले के 7196 ग्राम पंचायत सदस्यों में 3367 सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका था। आयोग ने उपचुनाव कराने की अलग से अधिसूचना जारी की थी। छह एवं सात जून को नामांकन एवं जांच के बाद 3257 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था। 94 सदस्य पदों के लिए चुनाव होना था। जबकि 16 पदों पर कोई नामांकन नहीं आने के कारण इनका चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन

94 सदस्यों के लिए 12 जून को 44 बूथों पर मतदान हुआ था। 14 जून को सुबह आठ बजे से फिरोजाबाद, एका, शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लॉक में मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना प्रारंभ होने के साथ परिणाम आना शुरू हो गए थे। बजीरपुर जेेहलपुर ग्राम पंचायत में वार्ड एक से वर्षा देवी, पांच से सूरजमुखी, सात से सत्यप्रकाश, दस से अमृतश्री ने जीत हासिल की। इसी तरह से जिले के अन्य ग्राम पंचायतों के परिणाम आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुएं जीतीं, सासों को मिली हार
फिरोजाबाद। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा में वार्ड सात में सास किरणदेवी एवं बहू रेखा के बीच चुनाव हो रहा था। सास-बहू की इस लड़ाई में आखिर जीत बहू के हाथ लगी। सास किरण देवी को 57 वोट मिले जबकि 140 वोट पाकर बहू रेखा देवी ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हो गई। इसी प्रकार इसी ग्राम पंचायत के गांव सुजातगढ़ में वार्ड संख्या 14 में बहू रिंकी देवी एवं चचिया सास अनीता देवी के मध्य हुई चुनाव में रिंकी देवी ने 277 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि अनीता देवी को 138 मत ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed