फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news wrong injection death

Firozabad News: मरीज की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, क्लीनिक सील

Sat, 21 Jun 2025 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
firozabad news wrong injection death
शिकोहाबाद। पाइल्स की दवा लेने गए मरीज को क्लीनिक संचालक ने इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हो गई। क्लीनिक संचालक ने पहले परिजनों को गुमराह किया। मृतक के भाई की शिकायत पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार निवासी नगला गुलाल का आरोप है कि वह अपने बड़े भाई राकेश कुमार (50) को 20 जून को पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें ओम साई हाइड्रोसील क्लीनिक तिलहनी के पास पाइल्स की दवाई लेने गए थे। आरोप है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने पीड़ित के भाई को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान डॉक्टर उन्हें दो घंटे गुमराह करता रहा। जब हालात ज़्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लें जाने के लिए बोला। जब पीड़ित अपने भाई को सरकारी जिला अस्पताल ले गया तो वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर डिग्री धारक डॉक्टर नहीं है और वह अवैध रूप से लोगों का इलाज कर लोगों की जिंदगी से खिलबाड़ कर रहा है। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर क्लीनिक को सील कर दिया। सीएमओ डा. रामबदन राम ने बताया कि शिकायत पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed