फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news weather

Firozabad News: रात में ठंडक, दिन में तेज धूप, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

Sun, 09 Feb 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
firozabad news weather
फिरोजाबाद। शनिवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूरा दिन धूप भी निकली, लेकिन सर्दी रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बन रही है।फरवरी माह के शुरू होते ही मौसम में बदलाव काफी बदलाव हो गया। अचानक तापमान बढ़ गया और ठंड का भी अहसास कम होने लगा। लेकिन अब पिछले तीन दिन से लगातार रात में पाला पड़ रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप निकल रही है। लेकिन तेज हवा चलने से ठंडक का अहसास बना हुआ है। इस बीच धूल उड़ने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-शाम और रात को ठंड का अधिक असर दिखाई दे रहा है। ऐसे मौसम के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 35 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह का कहना है कि जल्द ही एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यनूतम 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस समय तेज हवा के बीच धूप भी निकल रही है। हालांकि रात के समय पाला पड़ने से अभी फसल पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें। सिंचाई तभी करें, जब तेज हवा न चल रही हो। क्योंकि इस समय गेहूं की फसल काफी लंबाई पकड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed