{"_id":"69977387c7f64402d20f62eb","slug":"firozabad-news-two-body-hang-found-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-168090-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक और महिला फंदे पर लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक और महिला फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन
फोटो02मृतक मुकेश का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को युवक और महिला के फंदे पर लटके मिले। बसई मोहम्मदपुर में कर्ज के बोझ से दबे युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं, दक्षिण थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते महिला की मौत की आशंका है। दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी मुकेश (26) पुत्र रामप्रकाश का शव कमरे में मफलर के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन के अनुसार, दूध का काम करने वाला मुकेश बुधवार रात खाना खाकर कमरे में सोने गया था। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका था। मुकेश की शादी पिछले साल 8 मई 2025 को राजस्थान के राजाखेड़ा निवासी पूनम से हुई थी। पत्नी दो दिन पहले ही मायके गई थी। थाना अध्यक्ष कृष्णस्वरूप पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कर्ज के चलते आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पारिवारिक कलह में विवाहिता ने तोड़ा दम
दूसरी घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर गली नंबर-6 की है। यहां राधा (30) पत्नी गौरव का शव फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति गौरव लकड़ी का काम करता है। राधा की तीन बेटियां और एक बेटा है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार, परिजनों ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।