{"_id":"602c0bc58ebc3ee93075533a","slug":"firozabad-news-ttz-aria-air-pollution-in-firozabad-upecp-dm-office-firozabad-firozabad-news-agr480844056","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए माइक्रो प्लान बनाने में कई विभागों की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए माइक्रो प्लान बनाने में कई विभागों की लापरवाही
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम और वायु की गुणवत्ता सुधार के लिए जिले के कई विभाग लापरवाही बरत रहे हैं। यूपीईसीपी (उत्तर प्रदेश एन्वायरमेंटल कंपलाइज पोर्टल) पर वायु गुणवत्ता सुधार संबंधी माइक्रोप्लान अपलोड नहीं कराने वाले विभागों को जिलाधिकारी ने प्लान प्रस्तुत कराने को कहा है।
फिरोजाबाद में वायु, ध्वनि व जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों की टीटीजेड अथॉरिटी द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले में वायु की गुणवत्ता सुधार को गठित जिला पर्यावरण समिति में 12 से शामिल विभागों को विभागवार माइक्रो प्लान तैयार कराने और उक्त प्लान को यूपीईसीपी पोर्टल अपलोड के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान वन विभाग को छोड़ 12 अन्य विभागों ने अपने विभागों के प्लान प्रस्तुत नहीं किए। प्लान प्रस्तुत नहीं करने पर समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आपत्ति जताई है।
डीएम ने वायु की गुणवत्ता सुधार के लिए प्लान तैयार नहीं करने वाले नगर निगम, कृषि, आवास विकास परिषद, पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस, एनएचएआई के अलावा सिंचाई विभाग आदि को 15 दिन के अंदर प्लान तैयार करा यूपीईसीपी पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। वायु गुणवत्ता की सुधारने के लिए जिला पर्यावरण समिति में शामिल 13 विभागों को कार्य योजना तैयार करनी है। अभी कई विभागों ने कार्य योजना का विवरण नहीं दिया है। उक्त सभी विभागों को डीएम की अनुमति से पत्र जारी किए हैं। -स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव सचिव समिति एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी फिरोजाबाद।