फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news trauma centre electricity

Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर की लाइन से भूल भुलैया को बिजली, सीएमएस ने जताई कड़ी आपत्ति

Fri, 12 Jun 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
firozabad news trauma centre electricity
फिरोजाबाद। शहर के अटल पार्क में करीब 2 करोड़ से अधिक की लागत से बनी भूल भुलैया (ऑप्टिकल इल्यूजन) को बिना वैध कनेक्शन के राजकीय ट्रॉमा सेंटर की विद्युत लाइन से बिजली चोरी कर संचालित करने के मामले में नया मोड़ आया है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं एसएनएम चिकित्सालय के सीएमएस ने डीएम और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

सीएमएस ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि चिकित्सालय फीडर से ट्रॉमा सेंटर तक जाने वाली मुख्य केबल से ही अटल पार्क और उससे जुड़े अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली दी जा रही है। अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण इस केबल में लगातार तकनीकी फाल्ट आ रहे हैं। इसके चलते ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे संचालित होने वाली सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) जैसी आपातकालीन व महत्वपूर्ण सेवाओं में बार-बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जो मरीजों की जान के लिए बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन


हेल्थ एटीएम कक्ष के दुरुपयोग का भी आरोप
सीएमएस ने अपने पत्र में एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि अटल पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थापित हेल्थ एटीएम वर्तमान में निष्प्रयोज्य (अनुपयोगी) पड़ा हुआ है। शिकायतें मिली हैं कि इस हेल्थ एटीएम कक्ष का कुछ लोग गलत तरीके से दुरुपयोग कर रहे हैं। इन तमाम अतिरिक्त गतिविधियों और अवैध रूप से जोड़े गए कनेक्शनों के कारण केबल पर ओवरलोडिंग की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना पर उठे सवाल, बिजली विभाग मौन
इस खुलासे के बाद विकास प्राधिकरण द्वारा द्वारा तैयार की गई भूल भुलैया परियोजना के संचालन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि संबंधित विभाग ने बिना अपना स्वतंत्र बिजली कनेक्शन लिए ही भूल भुलैया को चालू कर दिया, जहां प्रति व्यक्ति 30 रुपये का टिकट वसूले भी जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि आम जनता पर बिजली चोरी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई करने वाला विद्युत निगम इतने बड़े सरकारी मामले में अब तक जांच करने का साहस भी नहीं जुटा सका है।


बयान
ट्रॉमा सेंटर की केबल पर अतिरिक्त लोड डाले जाने से हमारी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मरीजों के हित और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हमने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर तत्काल उचित कदम उठाने और इस अतिरिक्त लोड को हटवाने की मांग की है।
- डॉ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed