फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news theft

Firozabad News: सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात किए पार

Thu, 19 Mar 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
firozabad news theft
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा (हरीनगर) गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना उस वक्त हुई जब घर की महिलाएं पड़ोस में किसी काम से गई थीं।
विज्ञापन

पीड़ित बंटू लाल कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया बुधवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी माता प्रेमा देवी और छोटे भाई की पत्नी प्रीति मौजूद थीं। दोपहर के समय जब दोनों महिलाएं किसी काम से पड़ोस में गईं, तभी अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर ताला तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने कमरे के अंदर रखे रुपये और कीमती आभूषण चोरी कर लिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed