फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS SUB POSTAL OFFICER FRAUD

Firozabad News: डाकघर से 2.67 करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS SUB POSTAL OFFICER FRAUD
109, टूंडला में गिरफ्तार करोड़ों का गबन करने वाला उप डाकपाल रवि प्रकाश राठौर पुलिस
टूंडला। शहर के उप डाकघर से 2.67 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी तत्कालीन कार्यवाहक उप डाकपाल रविप्रकाश राठौर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। विभागीय जांच के बाद आठ माह पहले राठौर के खिलाफ टूंडला थाने में केस दर्ज किया गया था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी रविप्रकाश राठौर फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित गांव टापाखुर्द का रहने वाला है। गबन के समय वह टूंडला जंक्शन के उप डाकघर में कार्यवाहक उप डाकपाल के पद पर तैनात था। पद पर रहते हुए उसने 01 नवंबर 2023 से 19 अप्रैल 2024 के बीच 2 करोड़ 67 लाख 40 हजार रुपये का गबन किया। यह रकम को उपभोक्ताओं ने डाकघर में जमा की थी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को जब मामले की जानकारी हुई तो राठौर भाग निकला। मामले में फिरोजाबाद के सहायक अधीक्षक अजय दुबे ने 11 मार्च 2025 को आरोपी के विरुद्ध टूंडला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे आरोपी को टूंडला के जरौली कट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------




साइड स्टोरी-----------------



गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद चल रही थी कुर्की की तैयारी

सबहेड


ऑनलाइन गेम में हारा था करोड़ों रुपये, आठ महीने से छका रहा था पुलिस को



संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। 2.67 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी रविप्रकाश राठौर को पुलिस पिछले आठ माह से तलाश कर रही थी। वह पुलिस की पकड़ से दूर था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए थे। गिरफ्तारी न होने की स्थिति में पुलिस कुर्की की तैयारी में थी, इसी बीच बृहस्पतिवार को वह पकड़ा गया।

डाकघर में काम करने वाले कर्मचारियों व आरोपी के साथियों की मानें तो आरोपी रविप्रकाश राठौर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। ऑनलाइन गेम में फंसे अपने पैसे निकालने के लिए उसने डाकघर के रुपये लगा दिए। इसके बाद वह फंसता चला गया और उसने अपने पैसों के साथ डाकघर के करीब 2.67 करोड़ रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed