फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news sp singh baghel

मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहीं हैं सपा और कांग्रेस : प्रो एसपी सिंह

Fri, 03 Oct 2025 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
firozabad news sp singh baghel
106, टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल संवाद
टूंडला। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बृहस्पतिवार को क्षेत्र में आयोजित एक निजी समारोह में आए। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों संगठन मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। राहुल गांधी विदेशी घुसपैठियों को भारत का वोटर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शून्य से सौ तक का नारा दिया था। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के विरोध में ही संघ परिवार की स्थापना हुई थी। तमाम प्रतिबंधों और आलोचनाओं के बावजूद, आरएसएस अपने रास्ते से डिगा नहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा हो या दैवीय आपदा, आरएसएस ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसकी वजह से भारत की सभ्यता, संस्कृति और हिंदुत्व को नई धार मिली है। सपा सांसद अक्षय यादव के आई लव मोहम्मद वाले बयान पर जवाब कि सपा चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों के तुष्टीकरण और ध्रुवीकरण के लिए इस तरह के बयान दे रही है। क्षेत्रीय दल बिजली, सड़क, नाली, खरंजा, चार्जशीट और बंदूक के लाइसेंस से ऊपर नहीं सोचते, जबकि राष्ट्रीय पार्टी एक्सप्रेस-वे, विकसित राष्ट्र और सुपरपावर बनाने के साथ-साथ राज्यों के बारे में भी सोचती है। इस मौके पर विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, हनुमंत बघेल, योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. सत्यप्रकाश बघेल, डॉ. बृजपाल पौनियां, रिंकू बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed