फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news smart city project

Firozabad News: एक सप्ताह में खुद हटा ले अतिक्रमण, अबकी चलेगा बुलडोजर

Fri, 22 Sep 2023 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
firozabad news smart city project
फिरोजाबाद। स्मार्ट रोड की जद भूमि पर अतिक्रमण के जरिये काबिज लोगों को एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से हटाने का अल्टीमेटम दिया है। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बुधवार की देर शाम को स्मार्ट रोड निर्माण का निरीक्षण करते समय कहा कि इस बार अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा, कोई रोक नहीं सकेगा। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था, नगर निगम के अभियंता भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे गांधी पार्क से स्टेशन रोड तिकुनिया तक स्मार्ट रोड निर्माण कार्य को देखा। स्टेशन रोड तिकुनिया के समीप छह भूसंपत्तियों को आगे बढ़ कर किया गया अतिक्रमण और कई दुकानें स्मार्ट रोड की परिधि में हैं। इन सभी दुकानदारों व भू संपत्ति स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर खुद ही अतिक्रमण हटाने की कड़ी हिदायत दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि अन्यथा की स्थिति में स्मार्ट रोड की परिधि में आए अतिक्रमणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ध्वस्तीकरण का खर्चा भी अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को भी निर्माण कार्य की गति तेज करने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता नगर निगम मनीष कुमार सिंह,एक्सईन निर्माण रामशंकर एवं कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed