{"_id":"6a0635ffc7065d155e01b9aa","slug":"firozabad-news-shabby-road-accident-threat-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-174773-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खुले पड़े हैं मौत के चैंबर....श्रमिक की मौत के बाद भी जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खुले पड़े हैं मौत के चैंबर....श्रमिक की मौत के बाद भी जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
फोटो 14 नगला भाऊ चौराहा के समीप क्षतिग्रस्त स्थिति में नाला को चैंबरश्रोत संवाद
- फोटो : Samvad
फिरोजाबाद। शहर में विकास कार्यों के नाम पर बरती जा रही लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नगर निगम की सर्विस रोड, पीडब्ल्यूडी मार्गों और सेतु निगम की ओर से निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर क्षतिग्रस्त या ढक्कन विहीन नाला चैंबर हादसों को दावत दे रहे हैं। बीते सोमवार की रात ढोलपुरा क्षेत्र में एक श्रमिक की जान जाने के बाद भी जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार गहरी नींद में सोए हुए हैं।
शहर के नगला भाऊ, गोपाल आश्रम, नगला बरी, बंबा बाईपास चौराहा, सरजीवन नगर, रसूलपुर-आसफाबाद मार्ग, हिमांयूपुर और बौद्याश्रम रोड जैसे घने क्षेत्रों में छोटे-बड़े नालों के चैंबर खुले पड़े हैं। इसके अलावा सुहागनगर चौराहा से एसएन बिजली घर तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे सुरक्षा घेरा न होने के कारण खतरा बने हैं। सर्विस रोड: सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो और थाना रसूलपुर से आसफाबाद तक सर्विस रोड नवीनीकरण के दौरान खोदे गए गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा हैं।
ढोलपुरा हादसे से नहीं लिया सबक
बीते सोमवार की रात ढोलपुरा क्षेत्र में गेल गैस पाइपलाइन के खुले चैंबर में गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई थी। इस बड़ी घटना के बावजूद नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के ठेकेदारों की अनदेखी बरकरार है।
विज्ञापन
सर्विस रोड पर 35 से अधिक चैंबर खुले
सुहागनगर चौराहा से नगला मिर्जा बड़ा के बीच अंडरग्राउंड नाला के 35 से अधिक चैंबर या तो खुले हैं या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। मथुरा नगर, क्लब चौराहा, सूर्य नगर कट, दाऊदयाल कॉलेज और कोटला चुंगी जैसे व्यस्त इलाकों में ये खुले चैंबर विभागीय लापरवाही का जीता-जागता नमूना पेश कर रहे हैं।
बयान-
सर्विस रोड नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। नालों के चैंबरों को ढंकने का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। अन्य विभागों के अधीन चल रहे निर्माण कार्यों के गड्ढों के पास भी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
- प्रशांत नागर, नगर आयुक्त