फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD news road accident death

Firozabad News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, पिता ने कराई प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD news road accident death
शिकोहाबाद। एटा रोड अंजनी स्कूल के पास कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दयाराम निवासी परवेज नगर तहसील बिसौली जिला बंदायू एटा रोड मां अंजनी होटल के पास अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। गत 17 फरवरी की शाम पीड़ित के बच्चे वंशिका, काजल एवं आनंद सड़क को पार कर रहे थे। तभी एटा की तरफ से एक काले रंग की गाड़ी के चालक ने पीड़ित के बेटे आनंद को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एवं आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



पति समेत जेठ एवं ससुर पर विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप
शिकोहाबाद। विवाहिता ने अपने पति, जेठ पर गाली-गलौज तथा मारपीट और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता का पति नसीरपुर में पैथॉलोजी संचालक है। आरोप है कि गत 27 फरवरी को आरोपी पति ने घरेलू विवाद में उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि गत 1 मार्च की शाम उसके ससुर ने विवाहिता को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब विवाहिता ने ससुर की हरकतों का विरोध किया, तो ससुर ने धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता का पति प्लॉट एवं मकान को बेचने का प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन





मृतक के दोस्तों पर लगा एक्सीडेंट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

28 फरवरी को मैनपुरी चौराहे के ओवरब्रिज पर हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहे के ओवरब्रिज पर युवक की हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने अपने पुत्र के दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोपियों पर लापरवाही से बाइक चलाकर पीड़ित के बेटे को गिराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी वीरेश्वर के पुत्र अर्जुन की गत 28 फरवरी की देरशाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस दौरान परिजन ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया था। सोमवार को मृतक के पिता वीरेश्वर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गत 28 फरवरी को उनके पुत्र को स्टेशन रोड नहर के पास स्थित जिम से उसके दोस्त समीर निवासी बंगाली कॉलोनी विजय नगर चौराहा फ्रेंड्स जनपद इटावा अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया था। समीर ने पालीवाल चौराहे से कृष्णा निवासी कटोरा बुजुर्ग को भी बाइक पर बिठा लिया था। इसके बाद मैनपुरी चौराहे के ओवरब्रिज पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पुत्र को हाईवे पर गिरा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed