फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news,PWD firozabad,devlopment works in firozabad,firozabad mayor,secratriate firozabad

शहर के विकास के लिए खर्च होंगे 20 करोड़

Tue, 16 Feb 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
firozabad news,PWD firozabad,devlopment works in firozabad,firozabad mayor,secratriate firozabad
फिरोजाबाद। शहर के विकास के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने खाका खींच लिया है। शहर के विकास पर करीब 20 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इसमें टूटी और कच्ची गलियों के साथ नाले, पार्क, तालाब आदि कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर सोमवार देर रात तक मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शासन द्वारा 15 वित्त में नगर निगम को दो किश्तों में करीब 29 करोड़ रुपया दिया गया है। जिसमें से एक किश्त 14.50 करोड़ रुपये शहर की साफ सफाई के साथ ही पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ अन्य मदों में खर्च किया जाएगा। साथ ही दूसरी किश्त का पैसा शहर के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा। 14.50 करोड़ रुपये के साथ नगर निगम अपनी आय से करीब 5.50 करोड़ रुपये और मिलाकर 20 करोड़ रुपये से शहर की सूरत को बदलेगा, जिसको लेकर नगर निगम अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर सोमवार को नगर निगम में मेयर नूतन राठौर द्वारा बैठक की गई। बैठक में एडीएम, नगर आयुक्त, जलकल विभाग के महाप्रबंधक, विकास प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूद रहे। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि 15वें वित्त के तहत शासन से दो किश्तों में बजट मिल चुका है। 20 करोड़ रुपये से शहर का विकास कराया जाएगा। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि तेजी से विकास कार्य कराया जाए। किसी भी लापरवाही में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर आयुक्त विजय कुमार, महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत, विकास प्राधिकरण के एक्सईएन कप्तान सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed