फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news priest thief

Firozabad News: रखवाला ही निकला चोर, हनुमान मंदिर में मूर्ति से हार चुराने वाला पुजारी गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
firozabad news priest thief
फोटो 25 चोरी का आरोपी गौरव भारद्वाज। स्रोत: पुलिस
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मथुरा नगर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार सुबह हुई मूर्ति से हार चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस पुजारी ने पुलिस को गुमराह करते हुए खुद थाने जाकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, वही चोर निकला।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामला थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर का है, जहां स्थित हनुमान मंदिर से भगवान की मूर्ति का हार चोरी हो गया था। इस संबंध में मंदिर के पुजारी गौरव भारद्वाज निवासी रेहना ने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो शक की सुई खुद पुजारी पर ही जाकर टिक गई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की रात करीब 11:26 बजे लालऊ रोड स्थित महाकाल रिसोर्ट के पास से अभियुक्त पुजारी गौरव भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। हार का कुल वजन करीब 900 ग्राम है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed