फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news one day police station chief

Firozabad News: गोल्ड मेडलिस्ट प्रिंसी बनीं एक दिन के लिए थानेदार

Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
सार

शिकोहाबाद में मिशन शक्ति के तहत टॉपर छात्रा प्रिंसी कुमारी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने शहर का निरीक्षण कर समस्याएं जानीं और थाने में जनसुनवाई की। यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई।

विज्ञापन
firozabad news one day police station chief
शिकोहाबादफोटो-203-थाना शिकोहाबाद में जनसुनवाई करतीं एक दिन की थाना प्रभारी प्रिंसी कुमारी। स्

विस्तार

शिकोहाबाद। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सशक्तिकरण के लिए शिकोहाबाद पुलिस ने सराहनीय पहल की। नवांगतुक इंस्पेक्टर क्राइम ने एमए उत्तीर्ण कर चुकीं एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सम्मानित हुई छात्रा को एक दिन का थानेदार बनाया। उन्होंने शहर में भ्रमण कर समस्याओं को जाना। इसके बाद थाने में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

बीडीएम की छात्रा प्रिंसी कुमारी एमए उत्तीर्ण हैं। हिंदी साहित्य में आगरा यूनिवर्सिटी में टॉप स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। प्रिंसी कुमारी ने शहर का भ्रमण करते हुए जाम की समस्याओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर खड़े रहने वाले वाहनों को यहां से हटवाया जाए। इसके अलावा दुकानदारों को भी अनाउंसमेंट करवाकर सख्त निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए देखे। इसके बाद उन्होंने थाने आकर जनसुनवाई की। जहां उन्होंने दो परिवारों के बीच बिगड़ रहे रिश्ते को बनाने का प्रयास किया। उन्होंने दंपती के बीच सुलह करवाई। इसके बाद उन्होंने थाने में आईं आपराधिक शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई की। इस दौरान उनके साथ इंस्पेक्टर अनुज कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता के अलावा आरजू चौधरी एवं अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला शक्ति केंद्र थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि एक दिन की थाना प्रभारी ने पटल पर रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed