फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news old lady home justice

Firozabad News: कोर्ट के आदेश पर 2 साल बाद वृद्धा को मिला अपना घर

Fri, 06 Feb 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
firozabad news old lady home justice
फोटो 25 थाना दक्षिण क्षेत्र के राजपुताना मोहल्ले की में वृद्धा का अशियाना दिलाने पहुंचे सिटी मज
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के राजपुताना मोहल्ले की एक वृद्धा को दो साल की कानूनी लड़ाई के बाद अपना घर वापस मिला। बहू ने वृद्धा को घर से निकाल मकान किराए पर उठा दिया था। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवारवार को प्रशासन-पुलिस ने घर में वापस सम्मानजनक प्रवेश कराया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि राजपुताना निवासी बुजुर्ग सत्यवती का अपना मकान और चार दुकानें हैं। उनके बेटे राहुल और बहू कृष्णा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते बेटा राहुल दिसंबर 2023 में घर छोड़कर चला गया और तब से वह वापस नहीं लौटा। बेटे के जाने के बाद बहू कृष्णा ने अपनी सास सत्यवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। बहू ने मकान को किराए पर उठा दिया, जिसके बाद मजबूरन बुजुर्ग महिला को मेरठ में अपनी बेटी के घर शरण लेनी पड़ी। सत्यवती ने जनवरी 2025 में सीजेएम कोर्ट की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद 24 अगस्त 2025 को कोर्ट ने सास के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें तत्काल घर में प्रवेश दिलाने का आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बहू को रहने के लिए केवल एक कमरा मिलेगा, जबकि बाकी घर पर सास का अधिकार होगा। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह व उनकी पुलिस टीम के साथ सत्यवती को लेकर उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद किराएदारों से मकान खाली कराया और बुजुर्ग महिला को उनके घर में प्रवेश कराया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बहू कृष्णा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में सास के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मानसिक प्रताड़ना की गई, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed