फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news oef fraud

Firozabad News: उद्यमी राजकुमार मित्तल का गोदाम बनवाने के लिए सीजीएम ने बदल दिए थे रक्षा नियम

Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
firozabad news oef fraud
फिरोजाबाद। हजरतपुर स्थित ओईएफ (ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी) की सुरक्षा दीवार के पास हुए अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई की तफ्तीश में सामने आया है कि शहर के प्रमुख उद्यमी राजकुमार मित्तल ने ने करीब 40 बीघा जमीन वर्ष 2010 के आसपास खरीदी थी। वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट के तहत फैक्टरी की बाहरी बाउंड्री के 30 फुट के दायरे में किसी भी तरह का पक्का निर्माण करने पर पूरी तरह रोक थी।
विज्ञापन

राजकुमार मित्तल यहां गोदाम का निर्माण कराना चाहते थे, जिसमें यह नियम आड़े आ रहा था। आरोप है कि 30 लाख की भारी-भरकम रिश्वत लेने के बाद तत्कालीन सीजीएम अमित सिंह ने 19 फरवरी 2025 को इस नियम में बदलाव कर दिया और निर्माण-मुक्त दायरे को 30 फुट से घटाकर महज 20 फुट तक सीमित कर दिया। नियम बदलते ही उद्यमी ने उस जमीन पर आरएमसी पिलर के साथ 18 फुट ऊंची और 289 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली।
विज्ञापन

इस पूरे खेल की भनक कारखाने के ही एजीएम सुधीर कुमार मीणा को लग गई थी। उन्होंने इस गंभीर भ्रष्टाचार और सुरक्षा से समझौते की लिखित शिकायत जुलाई 2025 में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से की थी। देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील संस्थान का मामला होने के कारण एटीएस ने इसकी प्राथमिक जांच की। मामले की गंभीरता और भारी लेनदेन को देखते हुए बाद में यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed