फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news nager nigam development

Firozabad News: करोड़ों की विकास परियोजनाओं को खल रही रखवालों की कमी

Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
firozabad news nager nigam development
फोटो 17 नगर निगम कार्यालय। फाइल फोटो
फिरोजाबाद। नगर निगम इस समय प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञ अधिकारियों के भारी अभाव से जूझ रहा है। विकास की पटरी पर सरपट दौड़ने की कोशिश कर रही नगर निगम को अधिकारियों की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर करोड़ों की लागत वाली विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र की आबादी 6.7 लाख से अधिक है और इसमें 70 वार्ड शामिल हैं। वर्तमान में पर्यवेक्षण, तकनीकी और लेखा प्रबंधन के लिए 12 तथा फील्ड स्टाफ के रूप में 10 कार्मिकों की आवश्यकता है। विशेषज्ञ अधिकारियों की तैनाती न होने के कारण, गिने-चुने अधिकारियों पर ही करोड़ों के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग (निगरानी) का अतिरिक्त दबाव है। अधिकारियों की कमी के कारण राजस्व वसूली, कर एवं लेखा संबंधी कार्यों के संपादन में भी कर्मचारियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अधिकारियों की कमी का प्रभाव निर्माण कार्य परियोजनाओं की गुणवत्ता और निर्धारित अवधि में काम पूरा न होने जैसी समस्याओं के रूप में सामने आ रहा है। फिलहाल, निगम को दूसरे विभागों से तकनीकी अधिकारियों को संबद्धीकरण कराकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed