फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news,nagar nigam firozabad,kabadi aya app,kabadi app,kabadi app firozabad,kabaad price,copper price kabad

समस्याः कबाड़ी एप लोगों नहीं आ रहा रास; आयरन, कॉपर जैसी धातुओं का नहीं मिलता उचित मुल्य

Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
firozabad news,nagar nigam firozabad,kabadi aya app,kabadi app,kabadi app firozabad,kabaad price,copper price kabad
फिरोजाबाद। घरों से निकलने वाले कबाड़ के उचित निस्तारण के लिए निगम द्वारा निर्धारित कबाड़ी आया एप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। एक ओर जहां लॉकडाउन की बंदिशें एप क्रियान्वयन को गति नहीं दे सकीं। वहीं दूसरी ओर एप संचालन को जिम्मेदार लोगों की अनदेखी निगम की सार्थक पहल पर पलीता लगा रही है। ताजा स्थिति के अनुसार फिलहाल एप एक्टिवेट नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा घरों से निकलने वाले निष्प्रोज्य घरेलु सामान एवं टूटे-फूटे सामान को गली के नुक्कड पर फेंकने पर रोक लगाने के अलावा लोगों को उनके कबाड़ का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से कबाड़ी आया एप लॉच किया था। लोगों का आरोप है कि एप पर संदेश भेजने के बाद भी प्रतिउत्तर नहीं मिलता है। वहीं लोहा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से निकलने वाले कॉपर जैसी मंहगी धातुओं की दरें भी काफी कम हैं। बता दें कि खरीदे गए कबाड का चनौरा स्थित डंप सेंटर पर निस्तारण कराया जाता है। कबाड़ की खरीद व उसके उचित निस्तारण का जिम्मा मुस्कान इंटरप्राइजेज नामक एक संस्था के पास है।
विज्ञापन

कबाड़ी आया एप निगम का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एप के माध्यम से घरों से निकलने वाले कबाड से उत्पन्न गंदगी की समस्या का निराकरण एवं लोगों को उनके निष्प्रोज्य सामान का उचित मूूल्य दिलाना है। कोविड के कारण एप के क्रियान्वयन में दिक्कतें आईं हैं। माहौल सही होने पर एप को बेहतर रूप से क्रियान्वित करेंगे। -विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed