{"_id":"6af61caed74f38071a03f35d","slug":"firozabad-news-lady-died-murder-blaim-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-190557-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में बुधवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नगला रती लाइनपार थाना टूंडला निवासी प्रीति (32) की शादी 5 साल पूर्व रामगढ़ के नगला मिर्जा बड़ा निवासी कौशल किशोर के साथ हुई थी। उनकी 2 बेटियां हैं। मृतका की भाभी पिंकी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते थे। इसके चलते प्रीति रक्षाबंधन से मायके में रह रही थी। मंगलवार को पति उसे अपने साथ घर लेकर आया था और बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
सूचना पर मृतका का भाई महेंद्र पाल सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वर्जन
महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी, फिरोजाबाद