{"_id":"6a345e0de8c16524aa092343","slug":"firozabad-news-lady-deadbody-found-rape-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-177604-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फतेहाबाद रोड पर अचेत मिली युवती की मौत, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फतेहाबाद रोड पर अचेत मिली युवती की मौत, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर बरी चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवती मिली। अचेत अवस्था में मिलने के दौरान युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। स्लाइड सुरक्षित कराकर आगरा एफएसएल को जांच के लिए भेजी गई हैं।
थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी युवती के तौर पर उसकी पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। कई बार घर से अकेली जा चुकी थी। इसके बाद वापस भी आ जाती थी। 16 जून की सुबह करीब 11 बजे अचानक अपने घर से कहीं निकल गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:45 बजे बरी चौराहे के पास सड़क किनारे वह बेसुध हालत में पड़ी हुई पाई गई। राहगीरों ने रसूलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार राहगीरों ने जब उसे देखा तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजन के अनुसार, मृतका तीन बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि वह पहले भी कई बार बिना बताए टहलने के लिए घर से निकल जाती थी, मगर एक-दो दिन में खुद ही सुरक्षित वापस लौट आती थी। इस बार उसकी मौत की खबर आ गई। दोपहर में थाना दक्षिण पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा दिया गया है और साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और आगरा एफएसएल से आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जाएंगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।