{"_id":"69e14d70336ca116aa077bd7","slug":"firozabad-news-girl-abduction-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-172648-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाई को धमकाकर किशोरी को अगवा कर ले गया, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाई को धमकाकर किशोरी को अगवा कर ले गया, दबोचा
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र की एक किशोरी के भाई को युवक ने फोन पर धमकाने के बाद किशोरी को अगवा कर किया। मामला दो समुदायों का होने के कारण तत्काल पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
पीड़ित भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 13 अप्रैल को ओडमपुर निवासी इरफान ने उसे फोन कर भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन 14 अप्रैल को जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में गेहूं की कटाई करने गए थे और 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम गठित की। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी कुबेरपुर कट, आगरा (यमुना एक्सप्रेस-वे) के नीचे एक चाय के खोखे के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी इरफान को दबोच लिया और उसके पास से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपहरण और धमकी देने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है, वहीं किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण और बयान के लिए भेजा गया है।