फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire breaks out in thermocol stored in vacant plot plume of black smoke spreads up to two kilometers

खाली प्लाॅट में पड़े थर्माकोल में लगी आग: दो किमी तक छा गया काले धुएं का गुबार, लोगों की उखड़ गई सांस

Sun, 04 Oct 2026 12:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 12:20 PM IST
सार

आग लगने के बाद दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। लोगों को पहले किसी बड़े प्रतिष्ठान या मकान में आग लगने की आशंका हुई, लेकिन मौके पर पहुंचने पर खाली प्लॉट में थर्माकोल जलता मिला। देखते ही देखते आग ने प्लॉट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire breaks out in thermocol stored in vacant plot plume of black smoke spreads up to two kilometers
खाली प्लाॅट से उठता काला धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के बोद्याश्रम चौराहा स्थित प्रकाश टॉकीज के सामने रविवार सुबह खाली प्लॉट में पड़े थर्माकोल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और प्लॉट के आधे से अधिक हिस्से में फैल गई। थर्माकोल के जलने से उठे काले धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर की परिधि में दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं, राहगीरों में भी बड़ी आग लगने की आशंका से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आसमान में काला धुआं उठता देखकर आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। लोगों को पहले किसी बड़े प्रतिष्ठान या मकान में आग लगने की आशंका हुई, लेकिन मौके पर पहुंचने पर खाली प्लॉट में थर्माकोल जलता मिला। देखते ही देखते आग ने प्लॉट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग और धुएं के बीच प्लॉट में शौच के लिए पहुंचा एक व्यक्ति भी फंस गया। धुएं से बचने के लिए वह आग के बीच से निकलकर बाहर की ओर भागता दिखाई दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। आसमान में काले धुएं की चादर छा गई और आसपास का वातावरण धुएं से भर गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed