फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news, firozabad hindi news, up hindi news, kanpur news, Sanjeev Gupta, cheating, fake international call centers

सुहागनगरी के बाद कानपुर को संजीव गुप्ता ने बनाया था ठगी का नया ठिकाना

Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
firozabad news, firozabad hindi news, up hindi news, kanpur news,  Sanjeev Gupta,  cheating,   fake international call centers
फिरोजाबाद। अपहरण का नाटक कर सौ करोड़ की फिरौती मांगने वाले नटवरलाल संजीव गुप्ता ने सुहागनगरी के बाद कानपुर में ठगी का नया ठिकाना बना लिया था, जिसको कानपुर पुलिस ने साथियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी संजीव गुप्ता अपने साथियों के साथ कानपुर में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। कानपुर पुलिस की माने तो संजीव गुप्ता और उसके साथी अभी तक करीब 12 हजार लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन

नटवरलाल संजीव गुप्ता मूलरूप से दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का रहने वाला है। चूड़ी कारोबार होने के साथ ही वह बीसी किंग बन गया था। करोड़ों की बीसी डालने वाला संजीव गुप्ता पत्नी और बच्चों के साथ राजा का ताल स्थित ऑर्चिट ग्रीन में रहता था। बीसी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले संजीव गुप्ता ने 22 जुलाई 2017 को पत्नी, साले और एक दोस्त के साथ अपहरण का नाटक रचा था। उसने परिजनों और अन्य लोगों को सौ करोड़ की फिरौती का मैसेज भेजकर वह शहर से भाग गया।
विज्ञापन

सौ करोड़ की फिरौती की मामला सामने आते ही पुलिस ने संजीव गुप्ता के परिजनों पर शिकंजा कसने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 28 जुलाई को पुलिस ने संजीव गुप्ता को पानीपत के एक होटल से बरामद किया था। तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने अपहरण के ड्रामे का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सारिका गुप्ता, भांजा विकल्प गुप्ता, साले सागर को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर आने के बाद हुआ था फरार
संजीव गुप्ता जमानत पर आने के बाद फरार हो गया था। टूंडला पुलिस ऑर्चिट ग्रीन स्थित उसके आवास की कुर्की भी कर ली थी। इस बीच पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। इस बीच नगला सिंघी ने इसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

रसियन बालाओं के डांस का वीडियो हुआ था वायरल
संजीव गुप्ता के घर होने वाले रसियन बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष के साथ संजीव गुप्ता के फोटो वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed