फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news finence company

Firozabad News: फाइनेंस कंपनी ने दो हजार र लोगों से लाखों की ठगी

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
firozabad news finence company
शिकोहाबाद। फाइनेंस के नाम लाखों रुपये ऐंठने वाली कंपनी के भागने के अंदेशे पर करीब 50 लोग शिकोहाबाद थाना पर पहुंचे। लोगों का आरोप था कि दो हजार लोगों से ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 42 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस का कहना है फाइनेंस कराने वालों की शिकायत के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम थाना शिकोहाबाद क्षेत्र का है। रविवार को करीब 40 से 50 महिला पुरुष एकत्रित होकर थाना पर पहुंचे। थाना पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व एसआरआर माइक्रो सोल्यूशन फेडरेशन नाम की फाइनेंस कंपनी आई थी। कंपनी ने अपने एजेंट बनाए और एजेंटों के ही माध्यम से दो लाख तक का ऋण स्वीकृत किए जाने को फाइलें तैयार कराई गई। इसके एवज में इक्कीस-इक्कीस सौ रुपये की रसीद शहर के दो हजार से अधिक लोगों की काटी गई थी। रविवार सुबह ऋण लेने के लिए रसीद कटवाने वालों को यह जानकारी मिली कि कंपनी गायब होने वाली है। यह जानकारी होते ही ऋण मंजूर कराने वाले लोग कंपनी के कार्यालय पर जा पहुंचे। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो कंपनी संचालक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी महिला पुरुष एकत्रित होकर थाना शिकोहाबाद पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी दो हजार लोगों से लाखों रुपया लेकर फरार होने वाली है। पीड़ितों ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र पुलिस को दिया। एसओ हरवेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऋण स्वीकृत के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि ठगी का मामला निकला तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-कंपनी के द्वारा ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। जिन-जिन लोगों ने ऋण के लिए आवेदन किया है उन सभी से 21-21 सौ रुपया फाइल चार्ज के रूप में लिए गए हैं। कंपनी के पास छह लाख रुपये जमा हुआ है। कुछ फाइलों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम चौधरी कंपनी संचालक शिकोहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed